फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हैंडबॉल में गांधी इंटर कॉलेज की टीम बनी विजेता

Thu, 12 Mar 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में बुधवार को जूनियर बालक व बालिका वर्ग की जिला स्तरीय हैंडबॉल और एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गांधी इंटर कॉलेज की टीम ने फाइनल में शानदार खेल का प्रदर्शन कर मुकाबला जीतने के साथ ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन

हैंडबॉल प्रतियोगिता (बालक वर्ग) के पहले मैच में सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल ने नौ-चार के अंतर से चिंतामणि स्पोर्ट्स क्लब को हराया। दूसरे मैच में एसपी स्पोर्ट्स क्लब ने 10-7 के अंतर से शाहगढ़ को हराया। तीसरे मैच में गांधी इंटर कॉलेज ने 13-6 के अंतर से एसपी स्पोर्ट्स को हराया। चौथे मैच में राजकीय इंटर कॉलेज ने 19-8 के अंतर से सरस्वती ज्ञान मंदिर को हराया। वहीं फाइनल मुकाबले में गांधी इंटर कॉलेज ने 14-9 के अंतर से राजकीय इंटर कॉलेज को हराया।
इसी तरह बालिका वर्ग के पहले मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनीज ने 10-7 के अंतर से सेपियन स्कूल को हराया। दूसरे मैच में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने 13-5 के अंतर से कोरारी क्लब को हराया। तीसरे में स्टेडियम ट्रेनीज ने 12-6 के अंतर से सरस्वती ज्ञान मंदिर को हराया। चौथे में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने 11-8 के अंतर से श्री शिवप्रताप इंटर कॉलेज को हराया। फाइनल स्टेडियम ट्रेनीज ने 20-11 के अंतर से मॉडर्न पब्लिक स्कूल को पराजित किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही एथलेटिक्स स्पर्धाओं में 100 मीटर में कमल व सुमन पाल, 200 मीटर में प्रवीण व महिमा, 400 मीटर में चंदन व सुप्रिया, 800 मीटर में आदित्य व छाया, 5000 मीटर में दानिश व खुशबू पहले स्थान पर रहे। 110 मीटर हर्डल्स में राजन व रितिका, शॉटपुट में रोहित व अंकिता, डिस्कस थ्रो में अनिकेत व रुचि, जैवलिन में विनय व रेनू, लॉन्ग जंप में चंदन व महिमा और हाई जंप में विवेक व रितिका पहले स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला प्रचारक पवन, जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव व अन्य अतिथियों की मौजूदगी में हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें