फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तालाब में मच्छरों के लार्वा का सफाया करेगी गंबूसिया मछली

Fri, 06 Sep 2024 04:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गंबूसिया मछली
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने के लिए लोग कई तरह के उपाय कर रहे हैं, वहीं अब जिला प्रशासन मछली पालन के माध्यम से मच्छरों को नियंत्रित करेगा। बदायूं जिले से विशेष किस्म की गंबूसिया मछली को लाया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम निशा अनंत ने एक संस्था के सहयोग से जिले में एक लाख मछलियां मंगाई हैं। करीब 500 तालाबों में छोड़ा जाएगा। तालाब से मच्छरों के लार्वा को यह मछली चट कर जाएगी। मच्छरों की आबादी पर अंकुश लग सकता है।
गंबूसिया मछली या मॉसक्वीटोफिश मच्छर के लार्वा खाने के लिए विख्यात है। इसके प्रयोग के लिए मत्स्य विभाग व पंचायतीराज विभाग तालाबों का चयन करने में जुटा हुआ है। डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि पहले चरण में ऐसे तालाब खोजे जा रहे हैं, जहां गंदा पानी जमा है और मच्छर के लार्वा पनप रहे हैं। ऐसी जगहों पर इस मछली को छोड़ दिया जाएगा। आगे का काम यह मछली स्वयं करेगी। डीएम निशा अनंत ने बताया कि बदायूं जिले में पहले मलेरिया के मामले बहुत हो रहे थे।
विज्ञापन

मछली के माध्यम से बड़े स्तर पर मच्छरों को नियंत्रित किया गया। डीएम ने बताया कि तालाब में छोड़ने के बाद यह मछली अपनी तादाद भी बहुत तेजी से बढ़ाती है। भविष्य में मछलियों की संख्या काफी बढ़ जाएगी। जिससे अन्य बचे हुए तालाबों में भी इसे छोड़ा जा सकेगा।
मत्स्य निरीक्षक अनिरुद्ध वर्मा ने बताया कि साइज में छोटी होने के कारण खाने में इसका प्रयोग नहीं किया जाता है। ऐसे में यह मछली तालाब से मच्छरों को मुक्त करा देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें