फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गिरफ्तारी न होने पर अंतिम संस्कार रोका, बाद में माने

Sat, 22 Nov 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बाजार शुकुल के पूरे थानी मजरे रस्तामऊ गांव आक्रो​शित सु​मित के परिजन व उन्हें समझाते थाना प्रभा
विज्ञापन
बाजार शुकुल। पूरे थानी मजरे रस्तामऊ निवासी सुमित पासी की मौत पर परिजन तीसरे दिन भी विरोध में डटे रहे। बृहस्पतिवार रात गांव की राजदेई और उनके भतीजे रामनरेश व राकेश पर हत्या की एफआईआर दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी न होने से शुक्रवार सुबह परिवार ने दोबारा नाराजगी जताई। परिजनों ने कहा कि गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उनके रुख के कारण गांव में तनाव का माहौल बन गया और ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी।
विज्ञापन

सुमित के पिता रामनरेश ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में अनावश्यक देरी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्दी कदम नहीं उठे तो वह वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे। परिवार ने साफ कहा कि उन्हें न्याय तभी मिलेगा जब आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू होगी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने आश्वस्त किया कि सभी बिंदुओं की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने परिवार को भरोसा दिलाया कि जरूरी कार्रवाई जल्द की जाएगी। काफी देर की बातचीत के बाद परिजन शांत हुए और अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए। दोपहर में गांव में अंतिम संस्कार हुआ।
थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

बाजार शुकुल के पूरे थानी मजरे रस्तामऊ गांव आक्रोशित सुमित के परिजन व उन्हें समझाते थाना प्रभा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें