फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मौलिक अधिकार पार्टी की संविधान प्रचार यात्रा का समापन

Sun, 25 Jun 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। दस जून से उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में चल रही मौलिक अधिकार पार्टी की संविधान प्रचार यात्रा का समापन रविवार को शहर स्थित ब्लॉक चौराहे पर हुआ। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संबोधित किया।मौलिक अधिकारी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी शास्त्री ने कहा कि लोकतंत्र भारतीय संविधान का मूल है। समीक्षा संविधान लागू करने वालों की होनी चाहिए। संविधान के प्रचार और इसे ठीक ढंग से लागू करने के लिए पार्टी जनता की अदालत से लगातार अपील कर रही है। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता मेवालाल यादव,राम दौर गौतम, अरविंद जायसवाल, जंग बहादुर कोरी, विमला भारती, प्रदीप विश्व कर्मा, अमेठी जिला अध्यक्ष राम सांई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें