फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फेसबुक से दोस्ती, फिर कर ली शादी, अब पश्चिमी बंगाल पुलिस ले गई

Wed, 02 Aug 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मं​दिर में दोनों ने की शादी
विज्ञापन
अमेठी। सोशल मीडिया फेसबुक पर पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की एक युवती साेशल मीडिया पर अमेठी के युवक को दिल दे बैठी। बस फिर क्या था, वह सीधे अमेठी पहुंच गई। यहां पर दोनों ने शादी रचा ली। उधर युवती के परिजनों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार को पहुंची पुलिस दोनों को लेकर पश्चिम बंगाल गई है।
विज्ञापन

इधर, स्थानीय पुलिस मामले में खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। अमेठी कोतवाली के कटरा राजा हिम्मत सिंह वार्ड नं 4 निवासी प्रिंस बरनवाल और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की निकिता दास की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। 23 जुलाई को निकिता पश्चिम बंगाल से अमेठी अपने प्रेमी के घर आ गई। दोनों ने 25 जुलाई को मंदिर में शादी की, और फिर कोर्ट में जाकर विवाह का पंजीकरण करा लिया। उधर, युवती के परिजनों ने सिलीगुड़ी में थाने में गायब होने की तहरीर दे दी।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर अमेठी पहुंची। लेकिन, युवती के परिजनों के उस समय होश उड़ गए जब उन्हें पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है। अमेठी कोतवाली के थाना प्रभारी अरुण द्विवेदी का कहना है कि पश्चिम बंगाल पुलिस दोनों को ले गई है। जानकारी मिली है, दोनों बालिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें