फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बकाए की रकम मांगने पर दोस्त ने की हत्या

Sun, 21 Apr 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्रखर फाइल फोटो
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। दो दिन पहले घर से स्कूल के लिए निकले छात्र की हत्या महज एक हजार रुपये के लिए उसके साथ पढ़ने वाले दोस्त ने कर दी। पुलिस ने शव को बरामद कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामगंज थाना क्षेत्र के उदयनगर (घोरहा) गांव निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता का पुत्र प्रखर गुप्ता (14) थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह इंटर काॅलेज परसरामपुर में कक्षा-नौ का छात्र था। बृहस्पतिवार को साइकिल से विद्यालय गया, लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। अनहोनी को देखते हुए छात्र की मां गुड्डा देवी ने मामले की लिखित तहरीर स्थानीय थाने पर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
एसपी अनूप सिंह ने बताया कि जब पुलिस ने स्कूल में पढ़ रहे उसके एक दोस्त से बात की तो सच सामने आ गया। उसके एक साथी ने बताया कि उसने प्रखर की हत्या करके शव को जंगल में छिपा दिया है। पूछताछ में उसने बताया कि प्रखर ने एक मोबाइल पांच हजार रुपये में अपने दोस्त को बेचा था। जिसमें एक हजार रुपये बकाया था। बकाया मांगने के कारण दोस्त ने ही उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


शनिवार की शाम थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मजरे मंगरा गांव से गुजरी मालती नदी के किनारे स्थित जंगल से किशोर का शव पुलिस ने बरामद किया है। एसओ देवेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में प्रकाश में आए दोस्त से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें