फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निशुल्क रोजगार मेला 24 को

Wed, 23 Apr 2025 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गौरीगंज की ओर से 24 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से तिलोई स्थित राजकीय आईटीआई में एक दिवसीय निशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां आ रही हैं।
विज्ञापन




मेले में 12वीं, स्नातक तथा आईटीआई उत्तीर्ण एवं अन्य तकनीकी योग्यताधारक अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी rojgaarsangam.up.gov.in पोर्टल पर अपना पंजीकरण करने के बाद अपनी योग्यता के अनुरूप इच्छुक कंपनी में आवेदन कर सकते हैं। रोजगार मेले में इच्छुक अभ्यर्थी फोटो तथा बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें