फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग

Mon, 23 Sep 2024 04:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन उन्नयन के तहत कक्षा-छह से 12वीं तक के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को ऑनलाइन निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है, छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फार्म भरना होगा। मिशन उन्नयन का संचालन एक गैर सरकारी संस्था के माध्यम से किया जाएगा। संस्था के प्रस्ताव पर शिक्षा विभाग सहमत हुआ है। विशेष कोचिंग के लिए अभी तक समय का निर्धारण नहीं हो सका है। पहले चरण में विद्यालय व दूसरे चरण में छात्र-छात्राओं का पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोचिंग के बारे में बताया जाएगा। कंप्यूटर लैंग्वेज के ज्ञान से विद्यार्थियों को परिचित कराया जाएगा। ऑनलाइन प्रशिक्षण वीडियो के माध्यम से दिया जाएगा।

जीआईसी फुरसतगंज के प्रधानाचार्य बने नोडल अधिकारी
जिले के सभी विद्यालयों में इस योजना में शत प्रतिशत पंजीकरण कराने की योजना है। जीआईसी फुरसतगंज के प्रधानाचार्य निर्भय सिंह को इसका जिलास्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया गया है। जीजीआईसी संग्रामपुर की सहायक अध्यापिका मिथिलेश को सह नोडल बनाया गया है। सभी 13 विकास खंडों में प्रधानाचार्यों को नोडल नामित किया गया है, जोकि छात्रों के पंजीकरण की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें