अमेठी सिटी। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। बुधवार को गौरीगंज स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में योजना का शुभारंभ हुआ। महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा।
राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि योजना मातृशक्ति के सम्मान और सुविधा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सरकार महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए काम कर रही है।
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि 27 अगस्त सुबह छह बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक सभी महिलाओं को एक सहयात्री सहित रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे रक्षाबंधन पर मायके और रिश्तेदारों के घर जाने वाली महिलाओं को आवागमन में राहत मिलेगी।
करीब 500 महिलाओं को साड़ी और मिठाई वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, पूजा साहू, ज्योति सिंह, अमृता सिंह, अंशुमान सिंह मौजूद रहे।