फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनी बुलियन ने अमेठी में भी सैकड़ों लोगों को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। एनी बुलियन कंपनी की ओर से दिए जा रहे 40 फीसदी ब्याज के लालच में आकर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने कई करोड़ रुपये का निवेश किया था। शुक्रवार को कंपनी संचालक के लखनऊ में एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार होने की खबर सार्वजनिक होने के बाद निवेश करने वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई है।
विज्ञापन

लखनऊ, सुल्तानपुर व प्रतापगढ़ में कई करोड़ की ठगी करने वाली एनी बुलियन कंपनी का जाल जगदीशपुर में भी गहरे फैला हुआ था। कस्बे में कंपनी का दफ्तर तो नहीं था लेकिन उसके एजेंट लोगों को 40 फीसदी ब्याज मिलने की गारंटी देकर उनका निवेश कराते थे। ज्यादातर एजेेंट या तो स्थानीय थे या फिर उनकी यहां रिश्तेदारियां थीं।
शुरूआती दौर में क्षेत्र के कम ही लोगों ने निवेश किया लेकिन जब उन्हें 40 फीसदी ब्याज मिला तो और लोगों ने भी अपनी जमा पूंजी कंपनी में लगा दी। इसी बीच क्षेत्र से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों की भूमि अधिग्रहीत होने लगी। एक्सप्रेस-वे में जिनकी भूमि गई उन्हें भारी भरकम मुआवजे की राशि मिली। ज्यादातर लोग मुआवजे में मिली अधिकांश राशि का निवेश कंपनी में 40 फीसदी ब्याज मिलने के लालच में कर दिया।
विज्ञापन

मुआवजे के अलावा सरकारी नौकरियों से रिटायर लोग भी निवेश करने में पीछे नहीं रहे। निवेश करने वालों के अनुसार एजेंट कंपनी का दफ्तर लखनऊ में होने की बात कहते थे। शुक्रवार को कंपनी संचालक अजीत गुप्ता के लखनऊ में गिरफ्तार होने की खबर सार्वजनिक हुई तो लोगों के होश उड़ गए। अकेले जगदीशपुर, कमरौली, बाजार शुकुल व मुसाफिरखाना क्षेत्र के कई सैकड़ा लोगों ने कंपनी में करोड़ों रुपये का निवेश कर रखा है।
इन्होंने किया निवेश
थाना क्षेत्र के मिसरौली निवासी गुरुदीन लोध को मुआवजे में 2.82 करोड़ रुपये मिले थे। गुरुदीन ने कंपनी में 1.80 करोड़ रुपये का निवेश किया है। राममूर्ति त्रिपाठी ने 85 लाख रुपये, संतराम ने 84 लाख रुपये, तुलसीराम ने 30 लाख रुपये, रामदयाल पासी व सुबराती ने 20-20 लाख रुपये, रामावती व प्रेमावती ने पांच-पांच लाख रुपये, श्याम सुंदर ने दो लाख रुपये, भाग्यवती व श्रीमती ने 11-11 लाख रुपये, यशोदा ने 10 लाख रुपये, कर्मराज व धर्मराज ने पांच-पांच लाख रुपये, प्रभावती ने चार लाख रुपये, अनिल कुमार ने पांच लाख रुपये तो रामकरन ने चार लाख रुपये का निवेश कंपनी में किया था।
इसी तरह रनकापुर निवासी अयोध्या प्रसाद ने डेढ़ करोड़ व सुंदर शुक्ल ने 20 लाख रुपये, सिधियावां निवासी बन्नो ने 10 लाख रुपये, सूर्यप्रकाश मौर्य ने छह लाख रुपये, मोबीन ने तीन लाख रुपये, मोहब्बतपुर निवासी सुरेश पाल ने आठ लाख रुपये, फातमा ने 12 लाख रुपये, नसरीन बानो ने दो लाख रुपये, रीता ने एक लाख रुपये तो पीएनबी से सेवानिवृत्त डोमाडीह निवासी तारकेश्वर तिवारी ने पांच लाख रुपये का निवेश किया है।
शिकायत करें, दर्ज होगा केस
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि अब तक यह जानकारी में नहीं था कि एनी बुलियन कंपनी ने जगदीशपुर क्षेत्र के भी सैकड़ों लोगों का निवेश कराया है। स्थानीय पुलिस के माध्यम से लोगों से कहा जाएगा कि वे सामने आएं और तहरीर देकर कंपनी व उससे जुड़े लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराएं। लोगों के सामने आने व केस दर्ज होने के बाद कंपनी व उसके संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें