अमेठी सिटी। नामांकन के अंतिम दिन शुक्रवार को होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन जारी किया है। गौरीगंज शहर में चार पहिया वाहन नहीं आ सकेंगे। भारी वाहनों को जिले की सीमाओं पर ही रोका जाएगा। जारी रूट डायवर्जन के मुताबिक, सुबह आठ बजे से जिले के सीमावर्ती थानों गौरीगंज, संग्रामपुर, पीपरपुर द्वारा प्रतापगढ़ बार्डर से, मुंशीगंज, मुसाफिरखाना द्वारा सुल्तानपुर बार्डर से, जगदीशपुर, बाजारशुक्ल द्वारा जनपद सुल्तानपुर व अयोध्या बार्डर से, इन्हौंना व मोहनगंज द्वारा बाराबंकी व रायबरेली बार्डर से, जायस व फुरसतगंज द्वारा रायबरेली से आने वाले भारी वाहनों जैसे-ट्रक, ट्रेलर, टैंकर, डंपर आदि का जिले में प्रवेश रोका जाएगा या उसे बदले हुए मार्ग से भेजा जाएगा।
इन रूटों पर किया बदलाव
-सुल्तानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहन, जो रायबरेली की तरफ जाना चाहेंगे, उनको मुंशीगंज चौराहा पर बैरियर से डायवर्जन कर मुसाफिरखाना की ओर भेजा जायेगा। जहां से मुसाफिरखाना हाइवे से चलकर जगदीशपुर जायस मोड़ से बाएं मुड़कर गोरियाबाद होते हुए जायस कस्बे से दाहिने रायबरेली की ओर भेजे जाएंगे।
- रायबरेली की ओर से आकर सुल्तानपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को जायस जगदीशपुर मोड़ से बायें मोड़कर गोरियाबाद होते हुए तेतारपुर मोड़, जगदीशपुर मोड़ हाइवे पर दाहिने मोड़कर आगे मुसाफिरखाना मुंशीगंज रोड पर दायें मोड़कर मुंशीगंज चौराहा से बाए सुल्तानपुर की ओर भेजा जायेगा ।
- जायस की ओर से आने वाले हल्के वाहन गांधीनगर तिराहे से बाएं होकर दयालापुर तिराहा जामो रोड पर निकलेंगे, जो दयालापुर तिराहे से होकर नेता रोड तिराहे से बायें मुडकर मुसाफिरखाना की ओर जाएंगे। यहां से मुसाफिरखाना से सुल्तानपुर की ओर जायेंगे।
- प्रतापगढ़ की ओर से आने वाले भारी वाहन सैँठा तिराहा से ककवा की तरफ डायवर्ट किये जायेंगे।
- ककवा क्रासिंग से अमेठी होकर जो वाहन गौरीगंज आना चाहेंगे, उनको अमेठी बाईपास पर डायवर्ट कर मुंशीगंज की तरफ मोड़ा जायेगा । - जगदीशपुर से जामो होकर गौरीगंज आने वाले वाहनों को जामो फोर लेन से ही डायवर्ट किया जायेगा ।
- जामो की तरफ से गौरीगंज की ओर आने वाले हल्के वाहन दयालापुर से नेता रोड पर डायवर्ट किये जायेंगे ।
- मुसाफिरखाना की तरफ से गौरीगंज की ओर आने वाले हल्के वाहन कौहार से दाहिने मोड़कर नेता रोड पर डायवर्ट किये जायेंगे ।
- सैंठा की तरफ से आने वाले छोटे वाहन दुर्गन भवानी मोड़ से बन्नाटीकर की ओर भेजे जाएंगे।
- मुंशीगंज की तरफ से आने वाले हल्के वाहन जैसे-कार, गौरीगंज मुसाफिरखाना तिराहे से दाहिने मोड़े जायेंगे जो नेता रोड तिराहे से बाएं मुड़कर जामो रोड पर दयालापुर तिराहे से बाएं मार्ग होकर गांधीनगर तिराहा रायबरेली रोड से जायेंगे।