फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जांच के लिए भेजे खांसी सिरप के चार नमूने

Thu, 09 Oct 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मुंशीगंज स्थित संजय गांधी हॉस्पिटल की फार्मेसी का बुधवार को निरीक्षण किया। औषधि प्रशासन की टीम ने निरीक्षण के दौरान बच्चों को खांसी में देने वाले सिरप के चार नमूने भी लैब जांच के लिए भरकर भेजे।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर कमलेश मिश्र ने बताया कि निरीक्षण के दौरान टीम ने स्टॉक रजिस्टर, बिल और दवा बिक्री से संबंधित अभिलेखों की जांच की। फार्मेसी संचालक को दवाओं के भंडारण और बिक्री में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और मानक गुणवत्ता की दवाएं मिलें, इसके लिए दवा दुकानों की नियमित जांच की जा रही है। बताया कि लैब की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें