फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नमाज पढ़कर लौट रहे युवक पर चार लोगों ने किया हमला

Sat, 12 Sep 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर की जामा मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहे तकिया वार्ड नंबर दो के रायपुर निवासी मोहम्मद असलम (32) पर आरा मशीन के पास चार अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। मास्क लगाए हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटा। गंभीर रूप से घायल असलम की गुहार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन



परिजन असलम को सीएचसी अमेठी ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। असलम के मुताबिक वह शुक्रवार दोपहर मस्जिद से घर लौट रहे थे। आरा मशीन के पास पहुंचते ही चार लोगों ने उन्हें रोककर पिटाई शुरू कर दी। घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान के साथ घटना की वजह का भी पता लगा रही है। थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें