फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेले में खस्ता खाने वाले चार और ग्रामीण पड़े बीमार

Sun, 01 Nov 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 मेडिकल कॉलेज तिलोई में भर्ती मरीज। स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के पूरे कुटिया मजरे कोटवा गांव स्थित धार्मिक स्थल पर शरद पूर्णिमा के मेले में खस्ता खाने से बीमार होने वाले ग्रामीणों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार रात आसपास के गांवों के चार और लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें देर रात मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही यहां भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। पहले भर्ती चार मरीजों की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन



शुक्रवार रात भदसाना निवासी अनुराग (14) पुत्र दिलीप, बढ़ौना निवासी अनिल (17) पुत्र सुंदरलाल, पूरे दूंदी निवासी अनिका (19) पुत्री गंगाप्रसाद और बेसरावत निवासी सुफेल (9) पुत्र मुमताज की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक चारों ने मेले में लगी चाट की दुकान पर खस्ता खाया था। इसके बाद उन्हें पेट दर्द के साथ उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां देर रात भर्ती कराया गया। इससे पहले भी मेले में खस्ता खाने के बाद कई ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। लगातार नए मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग आसपास के गांवों में भी बीमार लोगों की जानकारी जुटा रहा है।



फूड पॉइजनिंग के मरीजों के लिए अलग वार्ड
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. आजम खां ने बताया कि फूड पॉइजनिंग से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। यहां भर्ती सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है। पहले भर्ती चार मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है। नए भर्ती मरीजों की भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन



स्मृति इरानी ने डीएम से बात कर जाना मरीजों का हाल
मेले में खस्ता खाने से ग्रामीणों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद स्मृति इरानी ने डीएम शशांक चौधरी से फोन पर बात की। उन्होंने प्रभावितों के उपचार की व्यवस्था और प्रशासन की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी पीड़ित के इलाज में लापरवाही न बरती जाए। साथ ही दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने को कहा। शनिवार को राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने अस्पताल पहुंच मरीजों के उपचार की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें