फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: डीसीएम व कार की टक्कर में चार की हालत गंभीर

Thu, 06 Mar 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जायस इलाके में बुधवार सुबह डीसीएम और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार सड़क किनारे पलट गई जिसमें सवार महिला संग चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


रायबरेली जिले के नसीराबाद के बरखुरदार गांव निवासी सिरताज (42) अपने भाई शीलू (32), पत्नी महरुबीन (38) व जैद (18) के साथ एक रिश्तेदार को लखनऊ एयरपोर्ट से छोड़ कर घर वापस जा रहे थे। रास्ते में टांडा-बांदा राजमार्ग स्थित जायस थाना क्षेत्र के राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान के पास बुधवार सुबह सामने से आ रही डीसीएम से टक्कर हो गई।

हादसे में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार चारों लोगो को गाड़ी से निकाला गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने चारों को जिला अस्पताल रायबरेली में ले जाकर भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रवि कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम चालक वाहन छोड़ कर भाग गया है। बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें