फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आग लगने से चार घर व सामान जला

Fri, 28 Mar 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में अज्ञात कारणों से लगी आग से चार घर व उनमें रखा सामान जल गया। आग की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई।
विज्ञापन




पूरे बकई गांव निवासी मकरध्वज के मुताबिक उनके मकान में बुधवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक घर में रखा सामान जल गया। पूरे चांद के रहने वाले श्रीकांत के मुताबिक बृहस्पतिवार को उनके मकान में आग लग गई। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। वहीं, दादरा गांव निवासी सुंदर के मुताबिक बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे उनके मकान में अचानक आग लग गई।


आग देख किसी तरह परिजनों संग उन्होंने भागकर जान बचाई। पशुशाला में बंधी गाय की आग से झुलसने से मौत हो गई। बताया कि पड़ोसी राजेंद्र का मकान भी आग की चपेट में आ गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पर पहुंच आग पर काबू पाया, लेकिन सारा सामान जल गया। आग की घटनाओं की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें