फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिना सूचना दिए मरम्मत के नाम पर चार घंटे बिजली कटौती

Fri, 15 Mar 2024 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ऊर्जा निगम की मनमानी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिना किसी सूचना के ऊर्जा निगम की ओर से जिला मुख्यालय में करीब चार घंटे तक बिजली कटौती कर दी गई। जिससे कलेक्ट्रेट के आसपास सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में 24 घंटे बिजली देने का ऊर्जा निगम का दावा फेल साबित हो रहा है। बृहस्पतिवार की शाम करीब पौने तीन बजे बिजली कटी तो लोग परेशान हो गए। शाम सात बजे तक आपूर्ति बहाल हो सकी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों की ओर से पहले से कोई सूचना भी नहीं जारी की गई।
ऊर्जा निगम गौरीगंज के अधिशासी अधिकारी महाबीर सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि के लिए कटौती की गई है। कहा कि थोड़ी देर की कटौती के लिए पूर्व सूचना नहीं दी जा सकती है। फिलहाल विभाग की इस कार्यशैली से आम उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन



10 घंटे की बिजली कटौती से 20 हजार की आबादी प्रभावित
जायस। उपकेंद्र में पुराने उपकरण बदलने के लिए बिजली कटौती शुक्रवार को की गई। इस दौरान सुबह 11 से रात नौ बजे तक कटौती जारी रही। हालांकि इसके लिए शाम सात बजे तक के लिए पहले ही सूचना जारी की गई थी। अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि करीब 20 लाख रुपये की लागत से उपकेंद्र के पुराने पैनल बदलने का कार्य किया गया। जिससे ट्रिपिंग व तार टूटने आदि की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें