फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूर्व प्रबंधक पर गबन और धमकी का आरोप, केस दर्ज

Wed, 24 Sep 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रामगंज के दुलहिनपुर गांव निवासी रणधीर कुमार ने गौरीगंज के हनुमंत कांप्लेक्स स्थित रोजाना रूरल काॅमर्स प्राइवेट लिमिटेड के एलएमडीसी हब में कार्यरत रहे प्रबंधक पर गबन करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



रणधीर कुमार रोजाना रूरल कामर्स प्राइवेट लिमिटेड एलएमडीसी हब गौरीगंज में सुरक्षा प्रबंधक हैं। रणधीर ने आरोप लगाया है कि जनवरी से मार्च 2025 तक हब के प्रबंधक रहे रामनिवास मिश्र ने विक्रय से प्राप्त रकम बैंक में जमा करने की बजाय हड़प ली। इस दौरान लगभग 4,96,688 रुपये गबन किए गए। आरोप है कि जब गबन की राशि लौटाने को कहा गया तो रामनिवास ने रणधीर सहित अन्य कर्मचारियों को गाली दी और जान से मारने की धमकी भी दी। मार्च के अंत में उन्होंने बिना कारण बताए इस्तीफा देकर हब छोड़ दिया।


रणधीर ने बताया कि मामले की शिकायत 22 मई और 30 जून 2025 को पुलिस से की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में हब का ऑडिट हुआ, जिसमें गबन की पुष्टि हुई। कंपनी के अकाउंट विभाग को रामनिवास की ओर से मेल भी मिला, जिसमें रकम लौटाने का आश्वासन दिया गया था। इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें