अमेठी सिटी। आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल के संयोजन महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उर्मिला गुप्ता की अगुवाई में शुक्रवार को महिलाओं की बैठक हुई। इसमें जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ।
जिला कार्यकारिणी में महासचिव रुचि पांडेय, कोषाध्यक्ष कविता कश्यप, संगठन मंत्री शिवलली यादव, मीडिया प्रभारी महक, उपाध्यक्ष नैना देवी, समा बानो व लक्ष्मी देवी, सचिव रानी देवी, गुड्डी, सुनीता देवी व पिंकी प्रजापति को मनोनीत किया गया। महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष उर्मिला गुप्ता ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को तहसील, ब्लॉक स्तर पर इकाई का गठन किए जाने को लेकर रणनीति बनाई। पार्टी जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी है। संवाद