फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: परदेसी घर आने को परेशान, नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट

Mon, 24 Feb 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। सहालग, महाशिवरात्रि, होली, रमजान आदि के चलते लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर संचालित किसी भी ट्रेन में सीट उपलब्ध नहीं है। इससे दिल्ली, मुंबई, पंजाब, बंगलूरू सहित अन्य बड़े शहरों में गए लोगों को परिवार के समारोह में शामिल होने के लिए ट्रेन का कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। दूरदराज के शहरों में रहकर पढ़ने और नौकरी करने वाले लोगों के परिजन स्टेशनों पर टिकट के लिए दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन





अपने घर से दूर अन्य राज्यों में जाकर नौकरी करने वाले ज्यादातर लोग घर-परिवार के साथ होली मनाते हैं। त्योहार पर घर आने की भीड़ की वजह से ज्यादातर ट्रेनों में अभी से वेटिंग है। खासतौर पर दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू से आने वाली गाड़ियों में यात्रियों की भरमार है। महाकुंभ के चलते अधिकांश बसों का संचालन भी अभी तक प्रयागराज में किया जा रहा है। जिससे परदेसियों को घर पहुंचने के लिए बस नहीं मिल रही है। ट्रेन का टिकट न मिलने पर कुछ लोग आने की यात्रा भी टाल दे रहे हैं।


13 मार्च को होलिका दहन और अगले दिन 14 मार्च को होली खेली जाएगी। अन्य राज्यों से अमेठी आने वाली ट्रेनों में 14 मार्च तक की अभी से लंबी वेटिंग आने लगी है। दिल्ली से अमेठी आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस और मुंबई से भी आने वाली गाड़ियों में अभी से यात्रियों की प्रतीक्षा सूची लंबी होती जा रही है। स्लीपर कोच के अलावा वातानुकूलित कोच की भी सीटें अधिकांश रिजर्व हो चुकी हैं।
विज्ञापन



अमेठी के पप्पू तिवारी ने बताया कि बेटा दिल्ली में रहकर पढ़ाई करता है। उसको होली पर घर आना है, उसके लिए लगातार कई दिनों से कन्फर्म टिकट के लिए काउंटर का चक्कर लगा रहे हैं। मुकेश मिश्र ने बताया कि दिल्ली में परिवार के साथ रहते हैं। अगर अकेले होते तो बस से या कैसे भी कर के गांव आ जाते। परिवार व बच्चाें के साथ बिना रिजर्वेशन के आ पाना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें