फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहीं पहुंची फुटबॉल की टीम, इंतजार करते रह गए आयोजक

Sat, 03 Aug 2024 03:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में आयोजक टीमों का इंतजार ही करते रह गए। लेकिन जिले से कोई भी फुटबॉल टीम नहीं पहुंची। आयोजकों ने अपनी ही टीम को विजेता घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अमेठी तहसील के रामनगर में रणवीर इंटर कॉलेज स्थित है। कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को जिला स्तरीय सुब्रतो कप अंडर-14 व अंडर-17 फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। रणवीर इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि शाम तक उन्होंने अन्य टीमों का इंतजार किया, लेकिन कोई पहुंचा नहीं। विद्यालय की ओर से की गई सभी तैयारियां धरी ही रह गईं।
कॉलेज की टीम का आपस में मैच कराया गया। बाद में इसी टीम को मंडल स्तर के लिए विजेता घोषित कर दिया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के राजेश तिवारी, संदीप तिवारी, पीएस मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें