अमेठी सिटी। गौरीगंज थाने के राघीपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम के पास शुक्रवार की देररात दो बाइकें की जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। गौरीगंज थाने के पहाड़पुर गांव निवासी अमित (24), संदीप (22) और राघीपुर निवासी सूरज (22) बाइक से जा रहे थे। दुर्गनभवानी धाम के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से आ रहे आनापुर निवासी करमजीत (27) व रमेश यादव (22) से आमने-सामने भिड़ गए। दुर्घटना में पांचों में लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना घायलों के परिजनों को देते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया।
दोनों बाइक सवार के परिजनों ने अब तक मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है। एसएचओ शिवाकांत तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।