जगदीशपुर (अमेठी)। गुलाबगंज चौराहे पर फल विक्रेता की गला घोंटकर हत्या के मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने पांच टीमें लगाई हैं। पुलिस अधिकारी खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।
गुलाबगंज चौराहे पर पंकज साहू फल की दुकान करता है। शुक्रवार सुबह उसका शव दुकान में मिला था। पिता ने गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। शनिवार की सुबह पुलिस की निगरानी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
सीओ अतुल सिंह ने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए जगदीशपुर के साथ ही कमरौली और बाजार शुकुल पुलिस को लगाया गया है। एसओजी व सर्विलांस टीम को टास्क दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। साथ ही मृतक के मोबाइल का लॉक अभी नहीं खुल सका है।