फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच सड़कों का होगा नवीनीकरण

Tue, 14 Apr 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर। क्षेत्र के पांच गांवों में खराब सड़कों पर आवागमन की समस्या जल्द दूर होगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के विभाग के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल गई है। 12 किलोमीटर लंबी पांच सड़कों के नवीनीकरण पर 1.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन



वर्तमान समय में इन मार्गों की हालत खराब है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश के दिनों में हालात और बिगड़ जाते हैं, जिससे आवाजाही प्रभावित रहती है।


निहालपुर के दिनेश सिंह ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति से रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मलांवा के सलीम ने कहा कि जर्जर मार्ग पर लोग फिसलकर गिर जाते हैं। कचनांव के अजय तिवारी के अनुसार सड़क बनने के बाद स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुंच आसान होगी। ग्रामीणों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उन्हें राहत मिलेगी और यात्रा सुरक्षित होगी। समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन




ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। तीन महीने में कार्य पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें