अमेठी। जिले में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सरवनपुर निवासी सोनू सिंह बाइक से शहर की ओर जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरी घटना में कस्बा निवासी रमेश चौराहे पर बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हो गए।
जामो थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी शिवम अपने साथी इटौजा पश्चिम निवासी लवकुश बाइक से गौरीगंज आए थे। वापस घर जाते समय गौरीगंज थाना क्षेत्र के गांव विशुनदासपुर के पास बाइक अनियंत्रित होने से सड़क किनारे लगे बिजली पोल से जा टकराई।
घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रायबरेली के गांव कटरिया निवासी शोभित शुक्ला बाइक से जिले के गांव पन्हौना जा रहे थे। रास्ते में भीखीपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर घायल हो गए।