अमेठी सिटी। फुरसतगंज के पूरे गुलाबशाह का पुरवा मजरे कोटवारमऊ निवासी चंद्रवती ने अखिलेश, दिनेश और उनकी पत्नियों पर परिजनों की पिटाई करने का आरोप लगाया है। बताया कि बुधवार को उनके घर के पास बच्चे कंचा खेल रहे थे। उसी दौरान बच्चों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी विवाद में विपक्षियों ने लाठी-डंडे से उनके परिवार के श्यामलाल, गोविंद, रामू, ऊषा और रामदुलारे की पिटाई कर दी। सीओ दिनेश मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर अखिलेश व दिनेश को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।