फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में मिले पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार सुस्त होती जा रही है। मंगलवार रात 1,577 लोगों की जांच रिपोर्ट में अलग-अलग गांव के दो-दो तथा एक गांव के एक निवासी समेत पांच स्थानीय पॉजिटिव मिले। रिपोर्ट में 1,572 में कोरोना संक्रमण नहीं होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद संक्रमित क्षेत्रों में प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को मंगलवार देर रात पांच, छह व आठ दिसंबर को अलग-अलग स्थानों से एंटीजन, ट्रूनॉट व आरटीपीसीआर विधि से स्वास्थ्य विभाग की ओर से संकलित 1,577 लोगों की सैंपलिंग रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में पांच स्थानीय नागरिक के संक्रमित होने तथा 1,572 की रिपोर्ट निगेटिव मिली। रिपोर्ट में जगदीशपुर ब्लॉक स्थित इंडोगल्फ में दो, बाजारशुकुल ब्लॉक के महोना पूरब गांव में दो तथा सिंहपुर ब्लॉक के पन्हौना गांव निवासी एक ग्रामीण शामिल है।
रिपोर्ट मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती व होम आइसोलेट संक्रमण मुक्त हो चुके संक्रमितों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा रहा है। संक्रमित क्षेत्र में प्रोटोकॉल के तहत बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश गठित टीम को देते हुए बचाव कार्य करने में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीएम ने बताया कि जिले में अब तक 3,364 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से उपचार के बाद 3,225 सही हो चुके हैं। संक्रमित मरीजों में 32 की मौत हो चुकी है तो वर्तमान में 107 मरीज अस्पताल व होम आइसोलेट रहकर उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें