फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच ग्राम पंचायतों को मिलेगा वाद्य यंत्र

Sun, 10 Mar 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लोक कलाकारों को ग्राम पंचायत के समन्वय से वाद्य यंत्र प्रदान किए जा रहे हैं। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से जिले के पांच ग्राम पंचायतों का चयन योजना में किया गया है।
विज्ञापन

लखनऊ के उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में 11 मार्च को वाद्य यंत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। जहां संस्कृति व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के हाथों ग्राम प्रधान या नामित प्रतिनिधि को वाद्य यंत्रों का एक सेट दिया जाएगा। इसमें हारमोनियम, ढोलक, झीका, मंजीरा तथा घुंघरू शामिल है। ग्राम पंचायतों में गौरीगंज विकासखंड का रोहसी बुजुर्ग, बहादुरपुर का जामालपुर रामपुर, बाजारशुकुल का माझगांव, जगदीशपुर का कपूरीपुर व विकासखंड संग्रामपुर का भौसिंहपुर गांव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें