फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच शातिर गिरफ्तार, कई चोरियों का खुलासा

Fri, 19 Sep 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लगातार हो रहीं चोरियों से परेशान अमेठी पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। टीम ने उनके पास से 15,300 रुपये , एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो राउटर, ग्राइंडर, वेल्डिंग मशीन, कटर, वेल्डिंग लीड, ट्यूबवेल की मोटर और पीतल के बर्तन बरामद किए। एक आरोपी मौके से भाग निकला।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुंशीगंज के गौतम का पुरवा निवासी सुरेश कश्यप और शुभम साहू, दरपीपुर निवासी विकास चौरसिया, राजापुर कौहार निवासी विमल चौरसिया और विकास कोरी शामिल हैं। मौके से भागे आरोपी की पहचान अरुण यादव के रूप में हुई है। इनके पास से पल्सर और मोटरसाइकिल भी मिलीं, जिनके कागजात वे दिखा नहीं सके।


पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अरुण यादव के साथ मिलकर चोरी करते थे। दो माह पूर्व मंगलपुर स्थित कंपनी गोदाम से करीब एक लाख रुपये के सिक्के और राउटर चोरी किए थे। बरामद नकदी उसी घटना से संबंधित है। इसके अलावा आईटीआई तिवारीपुर से ट्यूबवेल की मोटर, कोहरा गांव से पायल व बर्तन और रामनगर बाजार से वेल्डिंग उपकरण चोरी करने की बात भी सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के अनुसार चोरी का कुछ सामान कबाड़ी को बेच दिया गया था, जबकि शेष सामान अभियुक्तों की निशानदेही पर बेनीपुर पावर हाउस के पास से बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें