फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत ट्रेन से कटे पांच गोवंश, बाधित हुआ रेलवे ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लखनऊ वाराणसी रेलखंड स्थित देवीपाटन के समीप बुधवार को पांच छुट्टा गोवंश पद्मावत ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर उनकी मौत हो गई। ट्रैक पर गोवंशों का शव होने के चलते करीब सवा घंटे तक रेलवे ट्रैक बाधित रहा।
विज्ञापन

इस दौरान लखनऊ की ओर से आ रही मालगाड़ी सवा घंटे तक वहीं खड़ी रही। ट्रैक से गोवंशों का शव हटाए जाने के बाद आवागमन बहाल हो सका।
लखनऊ वाराणसी रेल खंड से नई दिल्ली से चलकर प्रतापगढ़ की ओर बुधवार सुबह पद्मावत एक्सप्रेस ट्रेन जा रही थी। रेलखंड स्थित अमेठी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर की ओर देवीपाटन के समीप पांच छुट्टा गोवंश पद्मावत ट्रेन के सामने आ गए। जिसकी चपेट में आने से गोवंशों की कटकर मौत हो गई।
रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद करीब 9:14 बजे ट्रेन चालक ने मामले की जानकारी रेलवे स्टेशन प्रशासन को दी। इसी बीच लखनऊ की ओर से प्रतापगढ़ जा रही मालगाड़ी दूसरे ट्रैक पर पहुंच गई। दोनों ट्रैक पर गोवंशों के शव पड़े थे। मालगाड़ी के चालक ने रेलवे ट्रैक बाधित देख ट्रेन को रोक दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पीडब्ल्यूआई के कर्मियों द्वारा रेलवे ट्रैक पर पड़े गोवंशों के शवों को किनारे किया गया। करीब 10:33 बजे रेलवे ट्रैक खाली हुआ। उसके बाद मालगाड़ी ट्रेन को निकाला गया।
स्टेशन अधीक्षक मो. शहबाज मुजफ्फर ने बताया कि पद्मावत ट्रेन की चपेट में आने से मृतक गोवंशों का शव रेलवे ट्रैक पर था, जिसके चलते करीब सवा घंटे रेलवे ट्रैक बाधित रहा। पीडब्ल्यूआई के कर्मियों द्वारा रेलवे ट्रैक साफ किया गया, उसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें