फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रंगोली में रुचि प्रथम

Sun, 04 Oct 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज संग्रामपुर में शनिवार को आयोजित रंगोली और क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला और ज्ञान का प्रदर्शन किया। रंगोली में रुचि ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि क्विज में अंशिका ने सबसे अधिक सही जवाब देकर बाजी मारी।
विज्ञापन


रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने निर्धारित विषय के अनुसार रंगों और आकृतियों का संयोजन कर आकर्षक डिजाइन तैयार किए। लक्ष्मी और नेहा ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। खुशबू, नैना और सेजल को तीसरा स्थान मिला। क्विज प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान और विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए। अंशिका ने सही उत्तर देकर पहला स्थान हासिल किया। काजल दूसरे और प्रिया तीसरे स्थान पर रहीं।

प्रधानाचार्य बिंदू यादव ने कहा कि पढ़ाई के साथ ऐसी गतिविधियों में भाग लेने से छात्राओं को अपनी प्रतिभा पहचानने का अवसर मिलता है। रंगोली से रचनात्मक सोच विकसित होती है, जबकि क्विज से जानकारी बढ़ाने और आत्मविश्वास के साथ जवाब देने का अभ्यास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें