फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में गरिमा, भाषण में रोशनी अव्वल

Thu, 13 Aug 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 राजकीय इंटर कॉलेज ममहराजपुर पिंडोरिया में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्र
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय इंटर कॉलेज महराजपुर पिंडोरिया में बुधवार को सामान्य ज्ञान, भाषण, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताएं हुईं। छात्र-छात्राओं ने उत्साह से प्रतिभाग किया। समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



सामान्य ज्ञान में आंचल पाल प्रथम, शालिनी चौहान द्वितीय और अंशिका पाल तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण में रोशनी वर्मा प्रथम, शिवनायक यादव द्वितीय और शिवकुमार यादव तृतीय स्थान पर रहे। निबंध में गरिमा यादव प्रथम, आंचल पाल द्वितीय और रोशनी विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली में रोशनी वर्मा प्रथम, आरती कुमार द्वितीय और खुशबू यादव तृतीय स्थान पर रहीं।


प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विचार रखे। प्रधानाचार्य आनंद सिंह ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ प्रतियोगिताओं में भी भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें