फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मकान में मिले 10 लाख के पटाखे

Fri, 17 Oct 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
इन्हौंना थाने में बरामद पटाखे और पटाखा विक्रेता। स्त्रोत : निजी सूत्र
विज्ञापन
अमेठी सिटी। इन्हौंना पुलिस ने बुधवार रात तकिया मजरे आजादपुर गांव में छापा मारकर मोहम्मद सहीम के घर से करीब 10 लाख के पटाखे बरामद किए। ये पटाखे दीपावली पर दुकान लगाकर बेचने के मकसद से खरीदे गए थे, लेकिन इसके लिए कोई लाइसेंस नहीं लिया गया था। पुलिस ने आरोपी सहीम को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली कि मोहम्मद सहीम अपने मकान में भारी मात्रा में अवैध पटाखे रखकर बेच रहा है। मकान की तलाशी के दौरान चार प्लास्टिक की बोरियों में 800 अनार, 21 गत्तों में विभिन्न कंपनियों के 4155 पैकेट पटाखे और आतिशबाजी का सामान और सुतली बम बरामद किए गए। मोहम्मद सहीम कोई वैध लाइसेंस भी नहीं दिखा सका।


पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि दिवाली पर बेचने के लिए उसने पटाखे जमा किए थे। वह अपने चार-पांच साथियों के साथ दुकान लगाता है और इसलिए कानपुर से ज्यादा पटाखे लेकर आया था। पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त कर विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि दीपावली से पहले पूरे क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध पटाखे जमा करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें