फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल घर जा रहे युवक को मारी गोली, ट्रामा सेंटर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज/भादर (अमेठी)। राइस मिल से शुक्रवार देर शाम पैदल घर जा रहे युवक को बदमाशों ने पीछे से गोली मार दी। गोली युवक के पीठ पर लगने से वह घायलावस्था में पीएचसी रामगंज पहुंचा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी रामगंज ने उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए घायल को जिला अस्पताल सुल्तानपुर भेजवा दिया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवारीजन की ओर से अब तक न तो कोई तहरीर दी गई और न ही किसी से कोई दुश्मनी बताई जा रही है।
विज्ञापन

पीपरपुर थाना क्षेत्र के गांव खरगीपुर निवासी जयप्रकाश मिश्र (38) पड़ोस के गांव रायपुर में स्थित यशोदा राइस मिल पर काम करते हैं। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे जयप्रकाश पैदल घर के लिए निकले थे कि रास्ते में किसी ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। गोली उनकी पीठ पर लगी जिससे वह घायल हो गए। जयप्रकाश घटना की सूचना देते हुए पैदल ही पीएचसी रामगंज पहुंचे। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रामगंज प्रमोद कुमार ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल बंद होने के चलते चौकी प्रभारी ने तत्काल एंबुलेंस मंगाकर घायल को जिला अस्पताल सुलतानपुर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही सीओ पीयूषकांत राय व एसओ संतोष सिंह भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल का निरीक्षण करनेे के बाद अफसरों ने उनके परिवारीजनों से पूछताछ की लेकिन परिवार के लोगों ने किसी से कोई दुश्मनी नहीं होने तथा तहरीर देने से यह कहकर इंकार कर दिया कि जयप्रकाश के आने के बाद ही तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि अब तक फायर इंजरी की पुष्टि नहीं हो सकी है। घायल के साथ एक उपनिरीक्षक भेजा गया है। ट्रॉमा सेंटर में एक्स-रे होने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि परिवार वालों की ओर से न तो तहरीर दी गई है और न ही कोई दुश्मनी बताई जा रही है। घायल जयप्रकाश पूरी तरह से स्वस्थ हैं। तहरीर मिलने तथा चिकित्सकों से राय लेने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें