फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शार्ट सर्किट से सिंहपुर ब्लॉक कार्यालय में लगी आग

Wed, 19 Jun 2024 04:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुर(अमेठी)। शॉर्ट सर्किट से सिंहपुर ब्लाॅक परिसर में मंगलवार को आग लग गई। कार्यालय में रखी पुरानी फाइल और मतपेटिका के साथ हजारों रुपये के जरूरी सामान जल गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

तिलोई तहसील के सिंहपुर ब्लॉक में मंगलवार की दोपहर में पुराने स्टॉक रूम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ब्लाॅक में लगे ट्रांसफार्मर के नीचे लगी यूकेलिप्टस की सूखी लकड़ियों में लगी अचानक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कार्यालय से धुआं उठता देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।

दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। आग की विकरालता को देखते हुए मोहनगंज फायर ब्रिगेड टीम ने बाजारशुकुल व गौरीगंज फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के मौके बुलाया। तीनों वाहन जब तक आग पर काबू पाते हुए आग स्टॉक रूम तक पहुंच गई। आग से स्टॉक रूम में रखे 2010 से अब-तक के रखे पुराने कागजात सहित फर्नीचर, कुर्सियां, पुरानी मत पेटियां, अलमारी आदि जलकर खाक हो गई। शिवरतनगंज के थाना प्रभारी सच्चिदानंद राय ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम गई थी, आग को बुझा दिया गया है जो भी नुकसान हुआ है इसका आकलन प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सकता है।
विज्ञापन


प्रभारी बीडीओ ऐश्वर्य यादव ने बताया शार्ट सर्किट से पुराने स्टॉक रूम में आग लगी है। आग में पुराने दस्तावेज जले हैं। फिलहाल मामले की जांच करवाई जा रही है कि कौन-कौन से पुराने अभिलेख जले हैं। जांच के बाद स्थिति साफ होगी जिसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें