फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पीसीएफ के गोदाम में अज्ञात कारणों से लगी आग

Thu, 21 Mar 2024 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर एक स्थित पीसीएफ के गोदाम में बुधवार की शाम पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना से अफरा तफरी मच गई। पुलिस व अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर पर पीसीएफ का आलू का गोदाम है। गोदाम काफी दिनों से बंद बताया जा रहा है। बुधवार शाम को करीब पांच बजे गोदाम से धुआं निकलने लगा। इससे वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। तत्काल अग्निशमन व इंडोरामा के फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि पीसीएफ के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दो फायर विभाग की टीमों की मदद से आग पर काबू पाया गया है। किसी भी प्रकार की जन हानि नही हुई है। बताया कि गोदाम बंद था। कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें