फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कपड़े की दुकान में लगी आग, सात लाख की क्षति

Sun, 01 Sep 2024 04:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के अंतू रोड स्थित एसडीएम काॅलोनी मोड़ के पास बंद कपड़े की दुकान में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना में करीब सात लाख रुपए से अधिक की क्षति हुई है।संग्रामपुर के अंतीपुर मजरे उत्तरगांव निवासी अभिनव मिश्र की अंतू रोड स्थित एसडीएम कॉलोनी मोड़ के पास रेडीमेड कपड़े की दुकान है। शुक्रवार की शाम दुकान बंद करके वह घर चले गए थे। रात करीब आठ बजे के बाद दुकान के अंदर से अचानक धुंआ निकलने लगा। आसपास के लोगों ने दुकान में धुआं निकलते देखकर दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

दमकल टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही दुकान का शटर खोला, वैसे ही आग की तेज लपटें बाहर निकलने लगीं। पीड़ित के भाई अनिरुद्ध मिश्र ने बताया कि दुकान में सोलर पैनल लगाए हैं। बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। बताया कि करीब सात लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। एफएसओ शिवदरस का कहना है कि दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। क्षति का आकलन व्यापारी से ब्योरा मिलने के बाद हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें