फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रमुख स्थानों पर मौजूद रहेंगे अग्निशमन दस्ते

Sun, 12 Nov 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। वैसे तो जिले में 200 से अधिक अस्थायी पटाखों के लाइसेंस जारी किए गए हैं। इनकी बिक्री के लिए स्थल तय कर दिए गए हैं। आग से बचाव का इंतजाम किया गया है। अग्निशमन दस्ते को जगह-जगह तैनात किया गया है। एसपी डॉ. इलामारन जी. ने पटाखा की दुकानों का निरीक्षण कर आग से बचाव को लेकर किए गए प्रबंधों की जानकारी हासिल की। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अरशद खान ने बताया कि दीपावली पर अग्निकांड की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित स्थान पर आतिशबाजी की दुकानें लगवाई गई हैं। सभी दुकानों पर फायर कंट्रोल सेट के साथ बालू व पानी का प्रबंध किया गया है। एक टीम भ्रमणशील स्थित में तो प्रमुख स्थानों पर फायर कर्मियों की ड्यूटी लगाते हुए फायर टैंकर खड़े किए गए हैं।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी ने लोगों से स्वयं की मौजूदगी में बच्चों को आतिशबाजी करने की छूट देने को कहा है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि फायर की घटना को नियंत्रित करने के लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें