फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कंस्ट्रक्शन कंपनी के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 10 Sep 2024 03:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
खानापुर चपरा ​स्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी के गोदाम में लगी आग को बुझाता फायर कर्मी।
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाने के पूरे दशवंत मजरे खानापुर चपरा गांव में रविवार रात अचानक कंस्ट्रक्शन कंपनी के गोदाम में आग लग गई। आग से 50 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कंस्ट्रक्शन कंपनी की मालिक रूपा सिंह ने बताया कि रविवार रात घर पर सभी लोग सोए हुए थे। तभी अचानक घर के बगल स्थित गोदाम में आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से आसपास के मकानों में कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कंपनी के गोदाम में रखी लाखों की संपत्ति राख हो गई। इसमें सीमेंट समेत तमाम बिल्डिंग सामग्री रखी हुई थी। बताया करीब 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। कोई तहरीर आती है तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें