फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों के हस्तक्षेप पर 47 दिन बाद दर्ज हुआ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संग्रामपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के मधुपुर खदरी गांव में 19 जुलाई की शाम दबंगों ने एक महिला से गालीगलौज व मारपीट की। मामले में अफसरों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने 47 दिन बाद केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता शीला देवी ने कहा है कि गांव के रवि कुमार आदि 19 जुलाई की शाम उसके दरवाजे पर पहुंचकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उक्त लोगों ने अभद्रता करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। शीला को पिटता देख परिवार के लोग बीचबचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी।
शोर सुनकर जब गांव वाले पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़िता की ओर से 112 नंबर पर सूचना दी गई। इस पर पहुंचे पीआरवी कर्मी उन्हें थाने ले गए। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए उसके पति व पुत्र को दो दिन तक थाने में बैठाए रखा।
विज्ञापन

इसके बाद उनका धारा 151 में चालान कर दिया। केस दर्ज न होने पर पीड़िता ने पहले सीओ से फिर मंडलायुक्त अयोध्या से शिकायत करते हुए केस दर्ज कराकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। अफसरों के हस्तक्षेप के बाद संग्रामपुर पुलिस ने छह सितंबर को रवि कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें