फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवक व बैंकमित्र पर दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लाभार्थियों के बैंक खाते से अनुदान राशि निकालना रोजगार सेवक व बैंक मित्र को भारी पड़ सकता है। पीड़ितों की शिकायत की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सीडीओ ने बीडीओ को रोजगार सेवक व बैंक मित्र के खिलाफ केस दर्ज कराने को कहा है।
विज्ञापन

संग्रामपुर ब्लॉक क्षेत्र के धौरहरा गांव की उर्मिला ने रोजगार सेवक पर प्रसाधन अनुदान तो शांति ने पीएम आवास की दूसरी किश्त निर्गत कराने के लिए बैंक मित्र पर 20 हजार रुपये उसके खाते से निकाल लेने का आरोप लगाया था। लिखित शिकायत मिलने के बाद सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर पीडी आशुतोष दुबे ने मामले की जांच की। जांच में गांव में तैनात ग्राम रोजगार सेवक शिवकुमार कनौजिया व उसके सहयोगी बैंक मित्र की ओर से धोखाधड़ी कर लाभार्थियों के खाते से अनुदान राशि निकालने की पुष्टि हुई। पीडी ने रिपोर्ट सीडीओ को दी। रिपोर्ट मिलने के बाद सीडीओ ने बीडीओ संग्रामपुर को ग्राम रोजगार सेवक व बैंक मित्र के खिलाफ केस दर्ज कराने के साथ रोजगार सेवक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें