फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यदाई संस्था पर केस दर्ज कराने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। प्रधानमंत्री सड़क योजना से निर्मित कादूनाला-थौरी संपर्क मार्ग व क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन अंडरपास का बुधवार को डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्देशों के बावजूद मार्ग की मरम्मत न होने पर कार्यदाई संस्था के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश एसडीएम को दिया। डीएम ने रेलवे की ओर से अंडरपास निर्माण के लिए नामित संस्था के जिम्मेदारों को समय से मानक के अनुसार अंडरपास बनवाने को कहा।
विज्ञापन

लखनऊ-वाराणसी हाईवे को अयोध्या मार्ग से जोड़ने वाले 9.15 किलोमीटर लंबे प्रधानमंत्री सड़क योजना से निर्मित कादूनाला-थौरी संपर्क मार्ग पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण के दौरान भारी वाहनों के आवागमन से क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने पर डीएम ने कई बार कार्यदाई संस्था ऐपको इंफ्राटेक प्राइवेेट लिमिटेड को मार्ग मरम्मत कराने का निर्देश दिया था। निर्देश के बावजूद मार्ग की मरम्मत न होने तथा क्रॉसिंग पर अंडरपास निर्माण शुरू न होने की जानकारी के बाद डीएम अरुण कुमार बुधवार को निरीक्षण करने पहुंच गए।
निरीक्षण के दौरान मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढ़े व लोगों को आवागमन में परेशान होता देख डीएम नाराज हो गए। नाराज डीएम ने एसडीएम मुसाफिरखाना सुनील कुमार त्रिवेदी को कार्यदाई संस्था के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एक्सईएन पीएमजीएसवाई को मार्ग की मरम्मत कराने को कहा।
विज्ञापन

मार्ग निरीक्षण के बाद डीएम ने अंडरपास निर्माण का निरीक्षण करते हुए रेलवे की ओर से नामित कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों से जानकारी लेते हुए सुरक्षा व संरक्षा के मानकों को पूरा करते हुए समय से मानक के अनुसार निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एक्सईएन पीएमजीएसवाई केके श्रीवास्तव, एसडीएम सुनील त्रिवेदी के साथ कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें