फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर तीन गांवों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान व मतगणना संपन्न होते ही बवाल शुरू हो गया है। चुनावी रंजिश को लेकर दो दिनों में अलग-अलग थाना क्षेत्र के तीन गांवों में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने सभी मामलों में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बवाल शुरू हो गया है। कहीं दूसरे के पक्ष में मतदान करने तो कहीं स्वयं चुनाव लड़ने को लेकर विवाद हो रहे हैं। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गांव गढ़ामाफी में भी प्रधानी चुनाव को लेकर विवाद हो गया। गांव निवासी विनोद कुमार पासी के अनुसार गांव के ही दिलीप चंद्र कौशिक ने ग्राम प्रधान पद के लिए गांव के ही एक व्यक्ति को ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ाया था। विनोद भी चुनाव लड़ा था।
आरोप है कि पहले तो चुनाव लड़ने से मना किया था। इसी को लेकर दिलीप अपने कई साथियों के साथ आकर जाति सूचक गालियां देते हुए पूरे परिवार की जमकर पिटाई कर दी। यह भी आरोप है कि उसका छप्पर भी इन लोगों ने रात में जला दिया। पुलिस ने विनोद की तहरीर पर दिलीप समेत आठ नामजद व 40 अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। उधर दिलीप चंद्र कौशिक पक्ष की तहरीर पर विनोद कुमार समेत पांच नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज हुआ। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के गांव धरईमाफी का है। गांव निवासी राजेश कुमार पांडेय के अनुसार वह ग्राम प्रधान पद का चुनाव लड़े थे। आरोप है कि इसी को लेकर मंगलवार को गांव निवासर संतोष ने पहले फोन पर गाली दी फिर अपने कई साथियों के साथ उनके घर पर धावा बोल दिया। उन लोगों ने जिसे पाया उसकी जमकर पिटाई की। शोर मचाने पर जब गांव के लोग एकत्र हुए तब वह लोग वहां से जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने इनकी तहरीर पर 12 नामजद व 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

तीसरी घटना मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के गांव बेसारा पूरब गांव की है। यहां गांव निवासी प्रवेश कुमार कोरी प्रधान का चुनाव लड़े थे। आरोप है कि बुधवार को वह पूर्व प्रधान रवींद्र के घर जा रहे थे। रास्ते में आकाश मिश्र अपने करीब दस साथियों के साथ उन पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे रवींद्र मिश्र आलोक नाथ व पंकज शुक्ल की भी इन लोगों ने पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने रवींद्र व आलोक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने प्रवेश की तहरीर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें