फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भूमि विवाद में दो पक्षों मे मारपीट, वीडियो वायरल

Sun, 19 Nov 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक पक्ष के 10 तो दूसरे पक्ष के तीन हुए घायल, गौरीगंज थाने के अरगांव का मामलादोनो पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज वैधानिक कार्रवाई करते हुए जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी। गौरीगंज थाने के अरगवां गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के दस तो दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

अरगवां गांव में शुक्रवार को विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर शेर अली और मोइन खान के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष के शेर अली, जुम्मन, दिलकश, राजिया बानो, नाजिया, आशमा, साहब अली, शाहिद, साजिद व अलिफया घायल हो गए। दूसरे पक्ष के भी मुस्तकीम, मोईज तथा अब्दुल मुहिब भी घायल हो गए विवाद के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मार-पीट हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें