अमेठी। जिले मे अब बुखार के मरीजाें की ट्रैकिंग होगी। इन मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जाएगी। इसके कार्य के लिए गांवों में आशा कार्यकर्ताओं की टीम को लगाया जा रहा है।
दरअसल, बीते चार दिनों में जिला अस्पताल में बुखार के करीब 700 मरीज रिपोर्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग बुखार के कारणों की पड़ताल के लिए सजग हो गया है। इन मरीजों की ट्रैकिंग कराई जाएगी। मलेरिया सहित अन्य जांच भी कराई जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि बुखार की असली वजह क्या है। इसके आधार पर निरोधात्मक कार्रवाई की जानी है।
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी से इसका विवरण जुटाया जा रहा है, इसी आधार पर निष्कर्ष निकाला जाएगा। मरीजों की मलेरिया से लेकर अन्य जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।