फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छात्राओं ने सीखा संवाद कौशल

Fri, 15 May 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जीजीआईसी जामों में भारतीय भाषा समर कैंप में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जामों में चल रहे भारतीय भाषा समर कैंप के दूसरे दिन छात्राओं ने व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से संवाद कौशल सीखा। सात दिवसीय कैंप के तहत बृहस्पतिवार को बाजार में खरीदारी, रेस्टोरेंट में ऑर्डर देना, बस स्टॉप पर दिशा पूछना और यातायात नियम समझने जैसे विषयों पर रोल प्ले आयोजित किए गए।
विज्ञापन



छात्राओं ने स्थानीय ऑटो और बस चालकों से संवाद कर भाषा प्रयोग और व्यावहारिक जानकारी हासिल की। गतिविधियों के दौरान छात्राओं ने आत्मविश्वास के साथ बातचीत कर अपनी प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या गीता श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का निरीक्षण जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक विकारन सिंह ने किया।


उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में भाषा दक्षता और आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होती हैं। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि समर कैंप 20 मई तक चलेगा। इसमें छात्राओं को भाषा ज्ञान के साथ व्यावहारिक जीवन से जुड़ी गतिविधियों में भी सहभाग कराया जा रहा है, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें