फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: महिला अधिवक्ता को बेकाबू ट्रक ने रौंदा

Thu, 28 Mar 2024 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। गौरीगंज प्रतापगढ़ मार्ग स्थित ताला तिराहे के पास बुधवार को स्कूटी सवार महिला अधिवक्ता को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक महिला अधिवक्ता को रौंदते हुए आगे निकल गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला अधिवक्ता को संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में महिला अधिवक्ता की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कालू का पुरवा मजरे सोमपुर मनकंठ निवासी अधिवक्ता दीक्षा तिवारी (28) पत्नी संदीप तिवारी गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट में प्रैक्टिस करती थी। बुधवार की सुबह करीब 10:00 बजे वह स्कूटी से ननद आरती तिवारी के साथ घर से निकली थी। गौरीगंज प्रतापगढ़ मार्ग स्थित ताला तिराहे से अमेठी के लिए जैसे ही आगे बढ़ी, तभी गौरीगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने अधिवक्ता की स्कूटी में टक्कर मार दी। ट्रक की चपेट में आते ही स्कूटी सवार दीक्षा सड़क पर गिर गई। अनियंत्रित ट्रक दीक्षा को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। वहीं आरती को मामूली चोटें आई।
गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता दीक्षा को एंबुलेंस की मदद से संयुक्त जिला चिकित्सालय ले जाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया। रास्ते में ले जाते समय दीक्षा की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय अधिवक्ता हेलमेट लगाए थीं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक फरार है। परिजनों की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पंचायत नामा के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
इधर, जायस में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में घायल धर्मराज की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में एक की पहले ही मौत हो चुकी है।
..अनहोनी घटना घट गई
मृतक महिला अधिवक्ता दीक्षा तिवारी अपनी ननद आरती को अमेठी छोड़कर कुछ अन्य न्यायालय से संबंधित कार्य निपटा अमेठी से गौरीगंज कलेक्ट्रेट जाती लेकिन, यह अनहोनी घटना घट गई। मृतक महिला अधिवक्ता के पति संदीप तिवारी और जेठ सुनील तिवारी, जेठानी दिल्ली में एक अस्पताल में कार्यरत हैं। ससुर राम प्रकाश तिवारी एक सप्ताह पूर्व इलाज कराने गए हैं।
घर पर मृतक महिला अधिवक्ता की सास शिव देवी, ननद आरती थी। घटना के बाद पारिवारिक जनों ने मामले की सूचना पति को दी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक महिला अधिवक्ता के माता-पिता भाई व अन्य परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

साथी अधिवक्ताओं में शोक
अमेठी। महिला अधिवक्ता दीक्षा तिवारी के मौत की सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। मौके पर भारी संख्या में अधिवक्ता जिला अस्पताल पहुंचे।
अधिवक्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवारीजनों को सांत्वना दी। इस मौके पर अधिवक्ता उमाशंकर पांडेय, जनार्दन शुक्ल, शिव शंकर शुक्ल, उमाशंकर मिश्र, राजेंद्र शुक्ल, शीतला प्रसाद मिश्र, सतीश मिश्र, सूर्य प्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें