पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन पर फाल्ट दुरुस्त करते कर्मी।
- फोटो : पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र की हाईटेंशन लाइन पर फाल्ट दुरुस्त करते कर्मी।
अमेठी सिटी। बारिश के चलते 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने से पीपपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े एक लाख लोगों ने छह घंटे तक बिजली संकट झेला। शाम करीब सात बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं, अन्य उपकेंद्रों में भी फॉल्ट आने से कटौती की गई। बुधवार को तेज बारिश के कारण करीब 12:23 बजे 33 केवीए लाइन में फाॅल्ट आ गया, जिससे पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र ब्रेकडाउन हो गया। कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान महराजपुर, कोरारी, रामगढ़, संग्रामपुर आदि फीडर से जुड़े लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।