फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बहू के गायब होने पर ससुर को अगवा कर पीटा, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। दादरा गांव के प्रेमचंद को बुधवार दोपहर अज्ञात युवकों ने अगवा कर बुरी तरह पीट दिया। पीड़ित के अनुसार वह किसी कार्य से मुसाफिरखाना जा रहे थे, तभी पलिया के पास बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें जबरन रोका और अपनी बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद एक घर में ले जाकर छह लोगों ने उन्हें लाठी-डंडों से मारा और बाहर निकलने नहीं दिया। कुछ देर बाद मुंह में गमछा बांधकर बाग की ओर ले जा रहे थे कि इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी प्रेमचंद को गांव के बाहर स्थित एक बाग में फेंककर भाग निकले। पीड़ित को वहां से थाने लाया गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में प्रेमचंद ने बहू के गायब होने को लेकर परिवार में विवाद की बात स्वीकार की है। बताया जा रहा है कि उसकी बहू कुछ दिन पहले बिना बताए घर से चली गई थी। कोतवाल विवेक कुमार सिंह ने बताया कि बहू के लापता होने के मामले में उसके मायके पक्ष को ससुर पर संदेह है। परिजनों को आशंका है कि प्रेमचंद ने ही उसे कहीं भेजवाया है। इसी शक के चलते यह घटना हुई है। पीड़ित की तहरीर पर श्रीनाथ, अर्जुन व दो रिश्तेदार केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें