फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पारिवारिक विवाद में ससुर-दामाद भिड़े, हालत गंभीर

Fri, 05 Apr 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। गौरीगंज थानाक्षेत्र के अफुइया मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम पारिवारिक विवाद में ससुर व दामाद आपस में भिड़ गए। विवाद में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार पर एकत्र लोगों ने बीच-बचाव कर मामले की सूचना पुलिस को दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों की हालत गंभीर देख उन्हें ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के रामगंज कौहार निवासी हनुमान प्रसाद के घर उनका दामाद मुसाफिरखाना के सिठौली गांव निवासी माता प्रसाद रहता है। बृहस्पतिवार देर शाम हनुमान गांव के पास से गुजरने वाली अफुइया मार्ग पर किसी काम से गया था। इसी बीच वहां पहुंचे दामाद माता प्रसाद ने कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी देखते-देखते हुए मार-पीट में तब्दील हो गई। लाठी-डंडों व चाकू से हुई मार-पीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार पर एकत्र ग्रामीण व परिजनों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों की हालत नाजुक देख ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसएचओ शिवाकांत तिवारी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें